Rajkiya Prathmik Shikshak Sangh - Constitution
Important Links
School Education Haryana
Elementary Education Hry
Higher Education Haryana
Govt. of Haryana
Finance Dept., Haryana
SCERT, Haryana
SSA, Haryana
HBSE, Bhiwani
NCTE, Delhi
Ministry of HRD
UGC,New Delhi
 
 
नाम :-
इस संगठन का नाम राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा, जिसका संक्षिप्त रूप (रा. प्रा. शि. संघ., हरि.) रहेगा।
कार्यक्षेत्र :-
हरियाणा राज्य की सम्पूर्ण सीमा इस संघ का कार्यक्षेत्र रहेगा।
लक्ष्य एवं उद्देश्य :-
  • हरियाणा के प्राथमिक शिक्षकों के आर्थिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, मानसिक नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास को क्रियात्मक रूप से प्रोत्साहित करना अथवा उनके विकास में भाग लेते हुए हरियाणा एवं राष्ट्र के निर्माण हेतु शैक्षिक प्रसारण, शिक्षा के विस्तार एवं विकास के लिए हर प्रयास करना तथा प्राथमिक शिक्षकों में सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना का संचार करना होगा।
  • हरियाणा के प्राथमिक शिक्षकों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं राजनैतिक अभ्युत्थान के लिए नि:स्वार्थ कार्य करना।
  • प्राथमिक शिक्षकों में शिक्षा के लिए सेवा और त्याग की भावना को उत्प्रेरित करना और उन्हें सम्मानपूर्ण सामाजिक स्थान दिलाना।
  • स्वावलम्बन पर आधारित सहयोग की भावना के सहारे शिक्षण पद्धति में सुधार के लिए प्रयास करना।
  • हरियाणा के प्राथमिक शिक्षकों को एक सूत्र में आबद्ध कर एक संस्था के अंदर तथा उनके अंदर अपने व्यवसाय के प्रति भातृत्व और सहयोग की भावना के कत्र्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति चेतना का सृजन करना।
  • हरियाणा के अंदर हमारे लक्ष्यों एवं उद्देश्यों के अनुरूप नीतियों का अनुसरण करने वाले मित्रवत् संगठनों के साथ सहयोग करना तथा हरियाणा के बाहर, अंतर्राज्य स्तर पर ऐसे ही संगठनों के साथ सहयोग करना तथा उनके साथ सम्बद्ध होने का प्रयास करना, जिनके लक्ष्य एवं उद्देश्य हमारे समान हों।
  • प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन एवं उनकी सेवा शर्तों से संबंधित मामलों में उनके अधिकारों एवं सुविधाओं की रक्षा करना तथा उन्हें समुन्नत करना और शिक्षकों के कत्र्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति चेतना का सृजन करना।
  • राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ और शिक्षकों से संबंधित सभी संस्थाओं एवं इकाईयों में प्राथमिक शिक्षक संघ तथा उनकी शाखाओं को आवश्यक प्रतिनिधित्व दिलाने का प्रयत्न करना।
  • शिक्षकों के प्रशिक्षण का अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रशिक्षण देना तथा भाषण, सम्मेलन, गोष्ठी आदि का प्रबंध करना।
  • अपने ब्लाक, जिला स्तर के संगठनों के कार्यों का निरीक्षण करना और समन्वय करना।
  • ब्लाक, जिला स्तर के संगठनों के संगठनों के दक्षतापूर्ण संचालन के लिए नियमों का निर्धारण करना।
  • संघ के लाभार्थ केंद्रीय/ राज्य सरकार तथा किसी अन्य निकाय के साथ आबंटन निधि, अनुदान, सहायता को प्राप्त करना एवं उनका उपयोग करना।
  • संघ के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अर्थ-संग्रह तथा उनका नियंत्रण करना।
  • ऐसे दूसरे संघों एवं मित्र संगठनों के साथ सहयोग कर काम करना, जो संघ के क्रिया-कलाप की समुन्नति के लिए आवश्यक समझें जाएं।
  • ऐसे सभी दूसरे कार्यों को करना, जो संघ के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों की प्राप्ति में अथवा संघ के कार्यक्रम के कार्यान्वयन में मददगार और आवश्यक हों।
उद्देश्यों की पूर्ति :-
हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की साधारण सभा तथा कार्य समिति के द्वारा निश्चित उपायों एवं साधनों द्वारा इसके उद्देश्यों की पूर्ति की जाएगी।
संचालन :-
संघ के प्रबंधन का दायित्व कार्यकारिणी समिति को सौंप दिया जाएगा, जिसका निर्माण साधारण सभा द्वारा निर्मित नियम तथा उसके निर्देश से होगा।
Complete Constitution : Click Here
 
.
 
Copyright © 2009 All Rights Reserved
Web Design - Parashosting